Site icon suvasnews

एंजेल वन के दिनेश ठक्कर ने खरीद 711 करोड़ का लग्जरी होम

dinesh thakkar and 711cr tower

एंजेल वन डिजिटल स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के संस्थापक प्रबंधक और अध्यक्ष है दिनेश ठक्कर , इन्होंने मुंबई  के जुहू इलाके में 8 मंजिला आवासी टावर को 711 करोड रुपए में खरीदा । टावर का नाम “एंजेलस” है। जो देश का सबसे महंगा आवासीय टावर बताया जा रहा है। 63000 स्क्वायर फीट में फैली इस टावर को एबेंसी  ग्रुप ने  टेरेसा प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार किया गया है। इस प्रॉपर्टी का रेट प्रति स्क्वायर लगभग 1.14  लाख तक है । जो रेजिडेंशियल रियल स्टेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है ।

कभी रहते थे किराए के मकान में

दिनेश ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत किराए के मकान से किया था। इन्होंने 40 वर्ष तक किराए के मकान में रहना पसंद किया ,रियल स्टेट में पैसा फसाने से अच्छा बिजनेस में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद समझा।
दिनेश परिवार की खुशियों के लिए अब जाकर एक लग्जरी होम एंजेलस टावर को लिया। एंजेलस टावर में परिवार के जरूर का पूरा ख्याल रखा गया है। यह टावर मुंबई के जुहू इलाके में है, जहां बड़े-बड़े उद्योगपतिओं और फिल्मी कलाकारो का आवास हैं । G+7  मंजिला का यह टावर 63000 स्क्वायर फीट में फैला है । जिसमें कुल 5 टावर हैं ।

1996 एंजल ब्रोकिंग आगे चलकर बना एंजेल वन

दिनेश ठक्कर का जन्म मुंबई के मुलुंड में हुआ था। पिता कपड़ें के व्यापारी थे। पिता के व्यापार में पहले काम किया, बाद में छोड़ दी ।
12वीं के बाद इन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी और दोस्त से कुछ पैसा उधार लेकर शेयर बाजार में कदम रखा।
शुरुआत में इन्होंने नुकसान पर नुकसान झेला पहली बार छह लाख का नुकसान हुआ। फिर 1992 में हर्षद मेहता घोटाले में भी बड़ा घाटा और कर्ज सहना पड़ा ।
लेकिन ठक्कर  हार मानने वालों  में से नहीं थे। इसके बावजूद वह ब्रोकिंग इंडस्ट्री के कमियों को समझा ।
ब्रोकिंग उद्योग में प्रदर्शित लाने के लिए 1996 में एंजल ब्रोकिंग की स्थापना किया जो साल 2019 में टेक्नोलॉजी संचालित सेवाएं लाने का फैसला किया। जो बाद में एंजेल वन बनी।

एंजेल कंपनी की कुल अनुमानित नेटवर्क 27,411 पर रुपए है। दिनेश ठक्कर की 711 करोड़ की सबसे महंगी आवासीय टावर है। वहीं देश के कुछ और महंगे आवासीय टावर में नमन जाना टावर है जिसकी मलिक l  लीना गांधी तिवारी हैं। इस टावर का अनुमानित कीमत लगभग 703 करोड़ बताया जाता है। तो वहीं गौतम सिंघानिया का जेके हाउस जो मुंबई में है। जिसका अनुमानित कीमत 6000 करोड़ है। बजाज ग्रुप  के JK तपारिया परिवार का लोढ़ा मालाबार टावर जो  मुंबई में है , उसका अनुमानित कीमत 370 करोड़ बताया जाता है।
इन सब को मिलकर भी देखा जाए तो मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस अभी भी आगे है। अगर मुकेश अंबानी के घर को आवासीय टावर माना जाए तो उसका अनुमानित कीमत 15000 करोड़ से भी अधिक का होगा ।

Exit mobile version