इस सप्ताह कोई वेब सीरीज अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।कोई इंसाफ मांगते दिखेगा, तो कोई बच्चे की खोज में, इसके अलावा दर्शकों को कोर्ट रूम ड्रामा और रियलिटी शो राइस एंड फॉल सीजन 2 भी देखने को मिलेगा । परिणीति चोपड़ा भी शक – नो वन ट्रस्ट सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेव्यू करेंगी ।
यह सप्ताह आपके मनोरंजन का सप्ताह है आपके लिए कई वेब सीरीज और रियलिटी शो आ रही है। हुंकार , डोंट बी शाय , द फाइनल प्रॉब्लम, शक नो वन ट्रस्ट , मिनर्वा एकेडमी और इसके साथ राइस एंड फॉल सीजन 2 भी आने वाला है । इसके अलावा भी कई फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है । कब कहां और कैसे देख सकते हैं वेब सीरीज और मूवी को चलिए विस्तार से जानते हैं ।
OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज
हुंकार : द रोड’
25 सितंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है. मुख्य कलाकार में अनीत पड्डा है , जो मीनू रावत का रोल प्ले कर रही हैं। इस सीरीज की कहानी एक 17 साल की टीनएजर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जो एक बहुत बड़े आध्यात्मिक गुरु बापजी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है।
तब अपने घर वाले भी उनके खिलाफ हो जाते हैं। वहीं दूसरी मुख्य कलाकार फातिमा सना शेख हैं। जो एक निडर पुलिस इंस्पेक्टर काअभिनय कर रही है। बाप जी का अभिनय रघुवीर यादव कर रहे हैं। एक ढोंगी बाबा का अभिनय कर रहे ,बापजी जो समाज की नजर में तो बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन उस पर योन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पत्रकार के मुख्य भूमिका में जीशान अय्यूब (भालेराव) ने मुख्यभूमिका निभाई हैं।
इस सीरीज की कहानी आपको आश्रम वेब सीरीज की कहानी की तरह लग सकती है। लेकिन उससे पूरी तरह से अलग होने वाली है। दोनों सीरीज का सब्जेक्ट लगभग सिमिलर है। एक ढोंगी बाबा ,एक पत्रकार और एक पीड़ित लड़की कहानी काफी सिमिलर लग रही है लेकिन इस वेब सीरीज का प्रेजेंटेशन काफी अलग है।
शक – ट्रस्ट नो वन : परिणीति चोपड़ा इस हफ्ते अपना सीरीज शक OTT प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा इस सीरीज से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। इसका निर्देशन डी सिल्वा कर रहे हैं, इस सीरीज की कहानी एक मां के इर्द-गिर घूमती हैं।जो पिछले 9 साल से अपने खोए हुए बच्चे को खोज रही हैं, इसमें परिणीति के अलावा मुख्य भूमिका में सोनी राजदान, अनूप सोनी और जेनिफर विंगेट भी होंगे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
द फाइनल प्रॉब्लम : यह मर्डर मिस्ट्री सीरीज इस सप्ताह 25 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी। इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है ,जो पर्दे पर जासूस का रोल प्ले कर चुका है अर्थात रील लाइफ से रियल लाइफ में जासूस बनाना पड़ेगा। कहानी तब शुरू होती है, जब एक होटल में रुकी एक महिला की अजीब तरह से मौत हो जाती है। शुरुआत में यह एक आत्महत्या लगती है, लेकिन जल्द ही यह एक सोची-समझी हत्या साबित होती है।
डोंट बी शाय : आलिया भट्ट के बैनर तले बनी फिल्म डोंट बी शाय इस हफ्ते अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है , जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी को पूरी तरह से समझ लिया है, मगर उसकी प्लान की गई जिंदगी में अचानक एक मोड आता है ,फिर जो कुछ भी होता हैं। उसके कंट्रोल से बाहर जाने लगता है।
राइस एंड फॉल :
सीजन 1 सक्सेस होने के बाद सीजन 2 भी 26 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। यह एक रियलिटी शो है जिसे होस्ट करने वाले हैं ,विजेंद्र सहवाग इस शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी हिस्सा लेने वाले हैं। स्वरा भास्कर, करण पटेल , प्रियंका चौधरी, शहनाज पूनावाला और गौतम गुलाटी जैसे बड़े चेहरे इस रियलिटी शो में देखने को मिलेंगे
यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इसकी कहानी एक ऐसे स्कूल के अराउंड घूमती है। जहां के नियम बहुत सख्त है बच्चे काफी फ्रस्ट्रेटेड हैं। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक बच्चा अपने ग़ुम हुए दोस्त को ढूंढने के लिए हदें पार करता है।
