बॉलीवुड में महिला पुलिस अधिकारी अब सिर्फ एक सहायक किरदार मात्र नहीं रह गई हैं, अब ये फिल्मों में मेन कैरेक्टर भी कर रही हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं। साथ में box office collections भी अच्छा कर रही हैं। ऐसे ही कुछ पाँच हिरोइनों की चर्चाएँ इस लेख में करेंगे जिन्होंने पर्दे पर khaki vardi में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
खाकी वर्दी का अलग-अलग अंदाज़।
बॉलीवुड में खाकी वर्दी पहना सिर्फ पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना नहीं है। किसी ने अपने किरदार में गहराई पैदा की और किसी ने जबरदस्त एक्शन किया, तो किसने एक्शन से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हिंदी सिनेमा में ये सब देखा जाता है। ऐसे ही पाँच हिरोइने जिन्होंने अपने दर्शकों को नाराज़ नहीं किया।

khaki vardi में तब्बू और box office collections
फिल्म “दृश्यम” फ्रेंचाइजी में तब्बू ने आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभाया था, जो एक सख्त बुद्धिमान और दृढ़ पुलिस अधिकारी बनी हुई थीं। उनका अभिनय फिल्मों की ताकतों में से एक रहा था। तब्बू ने मीरा देशमुख के किरदार से साबित कर दिया कि खाकी वर्दी में एक्ट्रेस न सिर्फ स्टार पावर बढ़ाती हैं बल्कि box office collections भी जबरदस्त कराती हैं।
तब्बू के दृश्यम फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम’ जो 2015 में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 110 करोड़ का किया था। तो वही दृश्यम 2 जो 2022 में रिलीज हुई, जिन्होंने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 342 से 345 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया था और लास्ट पार्ट दृश्यम – द कन्क्लूजन , 2026 में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी, इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 563 करोड़ के ऊपर किया था।

पुलिस की वर्दी में रानी मुखर्जी का जलवा।
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ किसने नहीं देखी होगी, जिसमें उन्होंने मानव तस्करों के नेटवर्क को बेनकाब करने के मिशन पर रहती हैं, रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रहती हैं, जिसमें उन्होंने शानदार एक्शन और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और रानी के जबरदस्त अभिनय ने मर्दानी को एक सफल महिला फ्रेंचाइजी में बदल दी, जिसको बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली पुलिस थ्रील फिल्मों में गिना जाता है। अब तक मर्दानी मूवी का तीन पार्ट आ चुका है।
मर्दानी मूवी का box office collections , पहली मर्दानी मूवी रिलीज 2014 में हुई, जिसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ का किया था। तो दूसरी 2019 में आई, जिसने 65 करोड़ के वर्ल्डवाइड कमाई की और मर्दानी 3, 2026 में, जिसने 72 करोड़ की कमाई की और यह मर्दानी फिल्मों की फ्रेंचाइजी की सबसे सफल फिल्मों में एक रही।


khaki vardi के साथ करीना कपूर खान
साउथ के एक्टर सुकुमारन और करीना कपूर खान दोनों को फिल्म दायरा में देखा गया, जिसमें करीना डीसीपी अनुजी कोहली के किरदार में नजर आईं। उन्होंने एक मजबूत, गंभीर और शांत पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। इससे पहले फिल्म जाने जान में शानदार अभिनय के लिए करीना को तारीफ मिल चुकी है। दायरा– फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, जिसने महज 12 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, koimoi मूवी के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार।
फातिमा सना शेख का ‘हुंकार’।
हुंकार – द रोर, जो JioHotstar पर रिलीज हुई थी, इस क्राइम -थ्रिल सीरीज में फातिमा सना शेख एसीपी जसलीन सिंह सोइन के किरदार में नजर आई थीं, जो एक व्यवस्थागत भ्रष्टाचार, जनता की सत्रुता और विद्रोह का सामना कर रही हैं, जो अपने पहले ही असाइनमेंट पर हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी इस मामले को सुलझा रही हैं खाकी वर्दी में इनका किरदार लोगों को बहुत ही पसंद आया। जीओ हॉटस्टार पर रिलीज हुआ सीरीज महज बारह दिनों में ही 10 मिलियन देखा गया।
भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’।
भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ Amazon Prime Video पर रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिल, सात एपिसोड का वेब सीरीज है, जिसमें भूमि ने डीसीपी रीता फेरेरा की भूमिका में हैं। भूमि के करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है मुंबई क्राइम ब्रांच की सबसे कम उम्र की युवा महिला प्रमुख के रूप में इस सीरीज की मुख्य एक्ट्रेस हैं। शहर में फैला रहे दहशत को रोकने और सीरियल किलर को पकड़ने का जिम्मेदारी संभाले हुए भूमि अपने करियर का शानदार अभिनय किया है।
















