खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

भारत से पाकिस्तान तक कच्छ के रण का विस्तार

birds flying in the open sky
---Advertisement---

कच्छ का रण , गुजरात के कच्छ जिले में स्थित , भारत के सबसे अद्वितीय और विख्यात प्राकृतिक स्थलों में से एक हैं , यह क्षेत्र अपने सफ़ेद नमक के रेगिस्तान , सांस्कृतिक धरोहर , और रण उत्सव के लिए femous हैं।

rann of kutch का विस्तार भारत के साथ – साथ कुछ भाग पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में भी फैला हैं , इसे दो भागो में विभाजित किया गया हैं , पहला great rann और दूसरा  little rann , पहले यह अरब सागर का भाग हुआ करता था , लेकिन बाद में यह सुख गया और नमक पीछे रह गया , जिससे कच्छ के रण बना।

हर साल rann में आयोजित होता हैं rann utsav – जो एक सांस्कृतिक और पर्यटक उत्सव हैं। जिसे हर साल गुजरात राज्य के सरकार द्वारा आयोजित किया जाता हैं। यह उत्सव कच्छ के रण की सुंदरता और स्थानीय संस्कृति को दिखता हैं , इस उत्सव का आयोजन 2005 से शुरू किया गया था , इसे शुरू करने के पीछे का उद्देश्य कच्छ के रण को विश्व पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करना था , और साथ में स्थानीय कच्छी संस्कृति को बढ़ावा देना भी था।

कच्छ के रण में होने वाला उत्सव

रण उत्सव हर साल नवम्बर से फरवरी में आयोजित होता हैं , धोरड़ो गांव में , यहां की चांदनी रात के दौरान सफ़ेद रण की सुंदरता इसे और भी खास बना देती हैं।
पर्यटकों को रुकने के लिए लक्ज़री टेंट्स बनाये जाते हैं , और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते हैं , स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत और नृत्य जो पर्यटकों के ख़ुशी में चारचाँद लगा देती हैं , साथ में पर्यटकों के लिए ऊट की सफारी , हॉट एयर बलून और पैरामोटरिंग जो टूरिस्ट के ख़ुशी को और enhance कर देती हैं।

अगर आप rann utsav में जाना चाहते हैं तो आप , नवंबर से फरवरी माह के बिच में जाये जब rann उत्सव चल रहा हो , जाने के लिए आप नजदीकी एयरपोर्ट भुज पर उतर सकते हैं , वहाँ से rann की दुरी लगभग 70 किलोमीटर होगी , या आप ट्रैन से जाना चाहते हैं तो भुज रेलवे स्टेशन पर उतर कर जा सकते हैं , और इस rann उत्सव का मज़ा ले सकते हैं।

यह स्थान भगवान श्रीकृष्ण को भी बहुत प्रिय हैं , एक पौराणिक कथा के अनुशार ऐसा माना जाता हैं की भगवान कृष्ण ने अपने अनुयायियों को कच्छ क्षेत्र में बसने के लिए कहा था , इस कारन यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण भी हो जाता हैं।

कच्छ का रण का इतिहास भी अपने आप में अनोखा हैं , इसका इतिहास नवपाषाण काल से शुरू हुआ था , और बाद में सिंधु घाटी सभ्यता से साथ -साथ भारत के मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य के शासको का भी निवास रहा।
सिंधु घाटी सभ्यता का स्थल धोलावीरा , जो हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा शहर था , वो भी इसी कच्छ के रण का एक हिस्सा था।

आधुनिक काल में कच्छ का रण ब्रिटिश राज्य के नियंत्रण में आ गया था , जिसने नमक की कटाई पर रोक लगा दिया , जिसको महात्मा गाँधी जी द्वारा पलट दिया गया था।

कच्छ के रण में उठ की सवारी

कच्छ के रण की खूबसूरती बड़ा देती हैं यहाँ के पशु,पक्षी। कच्छ में स्तनधारियों की लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमे भारतीय जंगली गधा , नीलगाय , भेड़िया और धारीदार लकड़बग्धा शामिल हैं। एक समय ऐसा था की भारत के हर व्यापक स्थान पर भारतीय जंगली गंधा पाए जाते थे लेकिन अब यह सिर्फ कच्छ के रण तक ही सिमित हैं।

और साथ में 200 से अधिक पक्षी की प्रजातियां भी पाई जाती हैं जिसमे -डेमोइसेल क्रेन और होउबारा बर्ड्स हैं।

कच्छ के रण के एक तरफ बाढ़ग्रस्त घास का मैदान क्षेत्र हैं तो एक तरफ रेगिस्तान और वही दूसरी तरफ समुन्द्र हैं आप को सब कुछ rann of kutch में ही देखने को मिल जायेगा , रण का कच्छ एक परफेक्ट प्लेस हो सकता हैं आप के घूमने के लिए।

कच्छ का रण भारत के अद्भुत पर्यटन स्थलों में से एक है। इसका इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता और रण उत्सव इसे वैश्विक स्तर पर अद्वितीय बनाते हैं। यह यात्रा न केवल प्रकृति प्रेमियों, बल्कि सांस्कृतिक उत्साही और साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now