खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बनारस से 31 अक्टूबर को अश्विनी वैष्णव करेंगे स्लीपर वंदेभारत का शुभारंभ, हर कोच में कैमरा, शॉवर जैसी सुविधा से लैस

बनारस से 31 अक्टूबर को अश्विनी वैष्णव करेंगे स्लीपर वंदेभारत का शुभारंभ, हर कोच में कैमरा, शॉवर जैसी सुविधा से लैस
---Advertisement---

वाराणसी से दिल्ली के रूट पर चलने वाली ट्रेन स्लीपर वंदे भारत ट्रेन यह देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन होगी, जिसमें हाई टेक्नोलॉजी सिस्टम लगा हुआ है, जिसका लाभ हर एक यात्रियों को मिलेगा। इस स्लीपर वंदेभारत ट्रेन के हर एक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे यात्रियों को हो रहे असुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ट्रेन के AC फर्स्ट कोच में यात्रियों को नहाने के लिए हॉट शावर की सुविधा भी मौजूद है और सीट में AC भी फिट है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकेंते हैं। हर एक कोच में टॉक बैक सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में यात्री चालक से सीधे बात कर पाएंगे। इसके साथ-साथ इसमें स्वदेशी कवच यानी एनटी कोलिजन सिस्टम भी लगाया गया है, जो किसी भी खतरे की परिस्थिति में अपने आप ब्रेक लगा कर टक्कर होने से बचा लेगी। और कई आधुनिक तकनीकी से लैस इस ट्रेन को रेल मंत्री के हाथों से शुभारंभ किया जाएगा।

31 अक्टूबर को स्लीपर वंदेभारत बनारस से दिल्ली रवाना होगी।

स्लीपर वंदेभारत भारत को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्टूबर को बनारस रेलवे स्टेशन से शुभारंभ करेंगे। यह यूपी की पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन होगी और भारत की दूसरी इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बहुत सी ऐसी सुविधाओं सुविधा मिलेगी जो किसी हवाई जहाज में यात्रियों को मिलती हैं।

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन आरामदायक सीटे होने के साथ-साथ इसमें कवच सिस्टम भी लगाया गया है, जैसे किसी इमरजेंसी की स्थिति पैदा होती है तो ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाएगी। दूसरी स्लीपर ट्रेन की तुलना में इस स्लीपर वंदेभारत ट्रेन की सीटें काफी चौड़ी, के साथ-साथ आरामदायक भी होंगी, जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को झटके महसूस नहीं होंगे।

कोच में यात्री सीट के पास ही चार्जिंग की व्यवस्था है और सीट के पास ही स्टेशन का नाम बताने वाला डिस्प्ले सिस्टम भी लगाया गया है। स्लीपर वंदेभारत के उद्घाटन की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। 31 अक्टूबर को रेल मंत्री के हाथों इसका शुभारंभ होगा। बनारस के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से दिल्ली को रवाना होगी।

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now