खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अहमदाबाद को “मैनचेस्टर ऑफ इंडिया” कहा जाता हैं, जानें शहर का इतिहास ।

---Advertisement---

अहमदाबाद या अमदावाद जिसे शुरुआत में आशावल के नाम से जाना जाता था। साबरमती नदी के किनारे बसा हैं ,जिसे भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता। यह गुजरात राज्य का सबसे बड़ा नगर हैं , 8 million पापुलेशन के साथ 505 किलोमीटर वर्ग में फैला हैं जो इसे सातवें नंबर का सबसे बड़ा नगर बना देती हैं। इस शहर की स्थापना सुल्तान अहमद शाह ने किया था , यह गुजरात की राजधानी हुआ कराती थी , बाद में इसे बदल कर गांधीनगर को राजधानी बनाया गया। यह शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, industrial development और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी वस्त्रों की बूनाई के लिए प्रसिद्ध हैं इसके साथ -साथ यहाँ कई ऐतिहासिक इमारतें और टूरिस्ट प्लेसेस भी हैं।

अहमदाबाद के पर्यटन स्थल और उनकी विशेषता

साबरमती आश्रम: महात्मा गांधी का ऐतिहासिक निवास स्थल जहा से कई आंदोलनों की नींव रखी गई।

कांकरिया झील:
मनोरंजन के लिए एक प्रमुख स्थान, जिसमें चिड़ियाघर, खिलौना ट्रेन और फूड स्टॉल हैं। इसके चारो ओर एक सुन्दर बगीचा और झील के बीचों -बिच एक छोटा सा व्दीप भी हैं।

हाटी सिंह जैन मंदिर:
यह जैन मंदिर अपनी सजावट और जटिल नक्काशी के लिए जाना जाता हैं , यह सफेद संगमरमर से बना मंदिर , जैन धर्म का प्रमुख स्थल है।

और गुजरात साइट सिटी , नरेंद्र मोदी स्टेडियम:
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम। और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

यातायात और परिवहन की बात की जाए तो –

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए।
रेलवे:
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे का मुख्य केंद्र है।
मेट्रो रेल:
अहमदाबाद मेट्रो ने शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ दिया है।
बीआरटीएस:
बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, जिसमें आधुनिक और तेज़ बसें उपलब्ध हैं।

. शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता

यह शहर शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे निकल गया है। अहमदाबाद में देश के कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं:
आईआईएम अहमदाबाद: भारत का अग्रणी प्रबंधन संस्थान।
एनआईडी: डिज़ाइन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान।
गुजरात यूनिवर्सिटी: राज्य का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय।

संस्कृति और परंपरा

kite festival city of ahmedabad

अहमदाबाद सिटी का स्थानीय त्योहार:
उत्तरायण (पतंग महोत्सव): हर साल जनवरी महीने में मनाया जाने वाला यह त्योहार वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध है।
नवरात्रि: यह 9 दिन और रातों तक चलने वाला त्योहार है जिसमे गरबा नृत्य और
भक्ति देवी के पूजा की जाती हैं ।
रथयात्रा: भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बड़ी भव्य तरीके से निकाला जाता है।
लोक कला और शिल्प:
गुजराती हस्तशिल्प, पटोला साड़ी, और जरी का काम बहुत प्रसिद्ध हैं
अहमदाबाद के बाजारों में पारंपरिक वस्त्र, गहने, और बर्तन मिलते हैं।

आर्थिक और औद्योगिक विकास

कपड़ा उद्योग:
अहमदाबाद को “मैनचेस्टर ऑफ इंडिया” कहा जाता है। यहां कई बड़ी मिलें और कपड़ा उद्योग स्थापित हैं।
आईटी और स्टार्टअप:
अहमदाबाद में कई आईटी कंपनियां और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं।
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ):
औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष क्षेत्र बनाए गए हैं।
डायमंड पॉलिशिंग:
सूरत के निकट होने के कारण अहमदाबाद में डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग का कार्य भी विकसित हुआ है।

अन्य विशेषताएं

यूनेस्को की विश्व धरोहर:
2017 में, अहमदाबाद को भारत के पहले विश्व धरोहर शहर का दर्जा मिला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम:
अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और गुजरात समिट जैसी प्रमुख घटनाएं।
हरित शहर:
यहां बड़े-बड़े उद्यान और हरियाली को बढ़ावा दिया गया है।

यदि आप अहमदाबाद में visit करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी हो सकता हैं। जब यहां नवरात्री फेस्टिवल चल रहा हो। उस समय इसकी सुंदरता आप को अपना दीवाना बना लेगी , यहां का पारंपरिक व्यंजन –
ढोकला, फाफड़ा-जलेबी, खांडवी, थेपला,
और मणेक चौक और लॉ गार्डन के स्ट्रीट food स्टॉल गुजराती स्वाद का आनंद लेना ना भूले और खाने के बाद कुछ मीठा गुड़ पापड़ी, और श्रीखंड ट्राई कर सकते है।

 

 

 

 

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment