जहाँ एक तरफ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं इन सबके बीच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान महिलाओं पर गया। उन्होंने महिलाओं को एक विशेष पैकेज देने का एलान किया। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत free gas cylinder refill कराने का उपहार दिया।
योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ परिवारों को फ्री में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करेगी। इसके लिए योगी ने बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी को भी ट्रांसफर किया।
योगी ने कहा, 2014 से पहले किसी भी रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए लोगों को… 25 से 50 हजार तक घूस देने पड़ते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया की धरती से 1 मई 2016 को इस उज्ज्वला योजना की शुरुआत करके समाज की स्थिति ही बदल दी। आज इस योजना से 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर अपनी खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
कहां और कैसे free में gas cylinder refill होगा?
आप साल में दो फ्री गैस सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं। एक दीपावली पर और दूसरा होली पर। 3 नवंबर 2026 को, 1.89 करोड़ लोगों में 1500 करोड़ की सब्सिडी बाटी जाएगी। पहला गैस सिलेंडर दिसंबर के अंत तक यानी दीपावली के अवसर पर लोगों को फ्री में रिफिल की जाएगी तो दूसरा गैस सिलेंडर मार्च 2027 यानी होली के अवसर पर, फ्री में gas cylinder refill की जाएगी। इस उपहार का लाभ वही व्यक्ति उठा पाएंगे जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ा है।
कैसे फ्री में gas cylinder refill कैसे करवाएँ?
फ्री में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है न किसी सरकारी दफ्तर में जाकर आवेदन करने की जरूरत है।
बस अपनी गैस एजेंसी से सिलेंडर बुक करें चाहे आप कोई भी एजेंसी के हों इंडियन, भारत गैस या hp गैस।
मोबाइल ऐप खोलें और फोन से रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।
डिलीवरी के समय आपको निर्धारित पैसा देना पड़ सकता है।
गैस सिलेंडर डिलीवरी होने के बाद उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थी परिवारों को आधार से जुड़े बैंक खाते में सब्सिडी DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
कुछ खास बातों का ध्यान रखें इसके लिए आपका ई-केवाईसी होना जरूरी है और गैस कनेक्शन भी चालू रहे ,गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होना चाहिए और सबसे जरूरी बात बैंक खाता आधार के से लिंक होना चाहिए।
आपके खाते में सब्सिडी आया कि नहीं आप इसकी जानकारी बैंक के एसएमएस से या उज्ज्वला योजना हेल्पलाइन नंबर..1800 -266 -6696 नंबर पर फोन करके पता कर सकते हैं।















