योगी आदित्यनाथ ने police smriti divas पर यह घोषणा किया, मोटरसाइकिल एवं पुलिस वर्दी भत्ता भी बढ़ाए जाएंगे। लखनऊ के पुलिस लाइन में आयोजित शोक परेड में उन्होंने क्षेत्र में तैनात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के मोटरसाइकिल भत्ते को 700 रुपये से बढ़ाकर एक 1000 रुपये किया। साथ में ही सिपाही और मुख्य आरक्षी के फोन भत्ते को भी 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया। साथ में अधिकारियों के वर्दी भत्ते को भी 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किए जाने की घोषणा किया।
इससे पहले पुलिस लाइन में चल रहे शोक परेड में उन्होंने देश के 154 शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित किया और वहाँ आए बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया। सीएम योगी ने कहा कि वीर कभी मरते नहीं, वे हमेशा जिंदा रहते हैं। शहीदो के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा ही उत्तर प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करने की आधारशिला है। जहाँ विजयदशमी में पूरा देश त्योहार की खुशी में डूबा हुआ था, तब पुलिस कर्मी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना ड्यूटी निभा रहे थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा पुलिस हैं राष्ट्र की चेतना।
योगी ने कहा शहीदों के नाम केवल स्मारकों पर अंकित नहीं होते, वे राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं। हम उनके जीवन की स्थिति व परिस्थिति को भले ही न जानते हों, लेकिन उनके अंतिम समय के निर्णय के महत्व को अवश्य समझ सकते हैं। वाकई उनका साहस सराहनीय योग्य है। उनके साहस के आगे हमारा मस्तक गर्व से ऊँचा होना चाहिए।
शहीद के परिवारों का किया सम्मान। police smriti divas पर आए शहीद परिवारों का किया सम्मान किया। वहाँ आए परिवारों से बातचीत किया और शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चे को दुलारा भी बोला बहुत सुंदर बच्चा है। इसे खूब पढ़ाना ताकि इसका भविष्य सुरक्षित हो । मुख्यमंत्री ने बलिदानी पुलिस कर्मी सत्यभान सिंह, मोहित कुमार यादव, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, वीरपाल सिंह के परिवार से मिले और उन्हें सम्मानित किया।














