प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा देश नई व्यवस्था के तलाश में जुटी हुई है और ये लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। श्री हरिकोटा से पूरे एक साल में उतनी सैटेलाइट लॉन्च नहीं होती जितनी बार राहुल गांधी हो चुके हैं, कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने की बार-बार नाकाम कोशिश करती है।
अपने परिवार के नाकामी को छुपाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों पर सवाल खड़ा करता है। ना जाने कांग्रेस अपने नाकाम उत्पाद को लॉन्च करने की कोशिश में देश को कब तक दांव पर लगाएगी। कांग्रेस परिवार अपनी ही पार्टी पर बोझ बन चुकी है। विपक्षी दल के कई नेता इस बात को निजी तौर पर मानते भी हैं ,लेकिन शांत रहना और अपमान सहना पसंद करते हैं।
कांग्रेस के इस रवैये ने ईमानदार आलोचकों की आवाज को दबा रखी है जो लोग इस देश का भला चाहते हैं, जिनको कांग्रेस आगे नहीं बढ़ने दे रही है आईएएनएस के अनुसार- मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत को बदनाम करने के वास्ते विदेश जाते हैं और वहाँ विदेशी हस्तक्षेप की मांग रखते हैं।
कांग्रेस लगातार विफलताओं का सामना करते-करते ऊब चुकी है इस विफलताओं के दाग से अपने परिवार को बचाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों और प्रगति पर सवाल खड़े करती है। मोदी ने कोरोना काल के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिखराव का भी जिक्र किया कहा जब मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वैश्वीकरण की पैरवी करने वाले देशों ने अपने हितों को प्राथमिकता दी।
मोदी ने बहुपक्षीय संस्थाओं पर भी ज़ोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्विक व्यवस्था में बदलाव आ रही है, और ग्लोबल साउथ की आवाज को उचित स्थान देने के लिए बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जानी बहुत ज़रूरी है। इस बात को समझना होगा कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव क्यों आ रही है और पुरानी व्यवस्था उभरती हुई चुनौतियों का हल क्यों नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केवल अच्छे समय के लिए नहीं होना चाहिए, संकटकाल में भी इसका प्रभाव बना रहना चाहिए सभी सहयोगियों के बीच तालमेल होना चाहिए। आजकल हर कोई नई वैश्विक व्यवस्था की चर्चा कर रहा है क्योंकि इसका असर रोजमर्रा के जीवन में देखी जा रही है। अनेक क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र कर मोदी ने कहा, एक समय ऐसा था जब विश्व भारत को दुनिया का बैंक ऑफिस समझती थी। आज का भारत सिर्फ सेवा प्रदाता नहीं है, वह दुनिया के लिए नए समाधान और प्रौद्योगिकियों को भी विकसित करने में जुटा हुआ है।












