खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

क्या भारत में चलेंगी सिर्फ इथेनॉल वाली कारें? E100 fuel को मिला मंजूरी।

क्या भारत में चलेंगी सिर्फ इथेनॉल वाली कारें? E100 fuel को मिला मंजूरी।
---Advertisement---

सोमवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए तय उत्सर्जन मानकों में E85 के साथ अब E100 fuel को भी शामिल कर दिया है। E85 और E100 fuel का इस्तेमाल सभी गाड़ियों में नहीं किया जाएगा। ये उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाएगा जो इस फ्यूल के उपयोग के लिए डिजाइन किए गए हों।

इससे यह साफ है कि पहले से चल रही E20 और सामान्य पेट्रोल की कारें E85 और E100 इथेनॉल का उपयोग नहीं कर सकेंगी। अब तक दुनिया में ब्राजील ही ऐसा देश था जहां E100 का इस्तेमाल होता था। अब इसमें भारत भी शामिल हो गया है। अब भारत में 100 प्रतिशत इथेनॉल वाले पेट्रोल से चलने वाली कारों की लॉंचिंग का रास्ता क्लियर हो गया।

देश में अभी तक E20 फ्यूल के इस्तेमाल की अनुमति थी। लेकिन भारत सरकार ने E100 fuel को भी मंजूरी दे दी, जिससे उन सभी कार कंपनियों को राहत मिलेगी, जो अपने E100 फ्यूल वाली गाड़ी को भारत में लॉन्च लाना चाहती हैं। अब वो भारत में E100 वाली कारें ला सकेंगी।

E100 fuel आने से आम लोगों का क्या ?

E100 फ्यूल के आ जाने से आम नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उनके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। क्या E20 या सामान्य पेट्रोल पर चल रही कारों में E100 फ्यूल को डलवाएंगे या नहीं? तो जवाब है नहीं, क्योंकि E100 फ्यूल उन्हीं कारों में इस्तेमाल होगी जो इसके लिए डिजाइन और प्रमाणित हैं। आपका सामान्य कार E85 और E100 फ्यूल के लिए नहीं बनी है। आप अपने गाड़ी को E20 या सामान्य पेट्रोल पर ही चलाएंगे।

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने E100 को मंजूरी दे दी तो मौजूदा कार के मालिकों पर इसका क्या असर होगा? पुराने कार मालिकों को अपने कारों में कोई बदलाव नहीं करना होगा चाहे वो कार को लेकर या E85 या E100 fuel को लेकर वो ऐसे ही चलेंगी जैसे वो चलती थीं।

E100 फ्यूल के आ जाने से सामान्य पेट्रोल वाली कारें बंद होंगी, ऐसा नहीं है। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने सुनिश्चित नहीं किया है कि E100 फ्यूल आ जाने के बाद सामान्य पेट्रोल से चलने वाली कारें बंद हो जाएंगी। यह एक विकल्प की तरह होगा। अब पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल की तरह E100 fuel का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now