खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

सपा विकास के रास्ते का रोड़ा, कसारी मसारी का नाम बदला : योगी आदित्यनाथ

सपा विकास के रास्ते का रोड़ा, कसारी मसारी का नाम बदला : योगी आदित्यनाथ
---Advertisement---

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तंज कसते हुए, सपा को विकास और जन समस्याओं के समाधान के रास्ते का बैरियर बताया। सपा ने कुछ समय पहले माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेजों, घाटों और पुलों के निर्माण में रोड़ा डाल रही थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा सपा का काम ही है। विकास में बाधा डालना ऐसे लोगों को बैरियर ही रहने दें। वापस चुनकर सत्ता में न भेजें। इनके बैरियर को एक ही झटके में उखाड़कर बाहर कर देंगे। मुख्यमंत्री माँ विंध्यवासिनी की धरती मिर्जापुर से वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम ने कहा जो माफिया सामने गिड़गिड़ाते, घुटने टेकते और यहां तक कि नाक भी रगड़ते थे,वे आज कानून व्यवस्था पर उपदेश दे रहे हैं। सपा सरकार के विकास के नाम पर उनके परिवार और माफिया का ही बोलबाला था।

भाजपा सरकार ने प्रदेश को ऐसे उपंग परिस्थिति से बाहर निकाल कर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया। मुख्यमंत्री ने कहा अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने से आधे से ज्यादा समस्याओं का हल अपने आप ही निकल आता है। लेकिन गलत प्रतिनिधि चुनने से समाधान के रास्ते में बाधा खड़ी हो जाती है। इनके लिए परिवार पहले आता है और पीडीए बाद में।

माँ विंध्यवासिनी कॉरिडोर और हो रहे त्रिकोण क्षेत्र के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेगी, जिससे लगभग प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। गंगा नदी के घाटों को पक्का हो जाने की वजह से दुर्घटनाए की समस्या दूर हुई।

विकास कार्य में लगे इसी ही धन राशि को पहले लोगों के जमींन कब्जा करने के लिए दुरुपयोग किया जाता था। योगी ने नवरात्र की पंचमी पर माँ विंध्यवासिनी के दर्शन किए और विकास कार्यों की जायजा भी लिया।

लगे हाथ मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज माफिया अतीक अहमद का गढ़ माना जाने वाला इलाका कसारी मसारी से योगी ने बड़ा सियासी संदेश दिया। उन्होंने कसारी मसारी का नाम बदलकर कृष्णपुरी कर दिया। उन्होंने माफिया को चेताया कहा जो लोग माफियागिरी का दुस्साहस करेंगे वे मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। अवैध कब्जा करने वाले को अपने बाप-दादा के संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ सकता है। जहां पहले माफियाओं का अवैध कब्जा था। अब वहाँ गरीबों के आवास बनाए जाएंगे कसारी मसारी में अतीही के कब्जे वाले जमीन पर योगी आदित्यनाथ भूमि ही पूजन किया और पद्म आवास योजना का शुभारंभ किया। इस जमीन पर 602 प्लॉट बनाए जाएंगे।

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now