खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अपना सपना पूरा करें ज्वाइंट होम लोन से।

अपना सपना पूरा करें ज्वाइंट होम लोन से।
---Advertisement---

हर व्यक्ति का एक सपना होता है, कि वो अपने सपनों के घर में रहे, पर उसकी सैलरी इतनी नहीं होती कि वो एक ही झटके में अपना घर बना ले। वो लोन भी लेने के लिए सोचता है पर अकेले की उसकी इतनी आय नहीं होती कि उसे होम लोन मिल पाए। ऐसी स्थिति में उसे बड़ा लोन की आवश्यकता पड़ती है। तो उसके लिए ज्वाइंट होम लोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

अगर पति-पत्नी दोनों कारोबारी या नौकरीपेशा के हैं, तो उनको आसानी से उनके योग्यता के आधार पर बड़ा अमाउंट का लोन मिल सकता है। दोनों के योग्यता के आधार पर उनको आसानी से ज्वाइंट होम लोन मिल सकता है।

ज्वाइंट होम लोन लेने से कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। दोनों की आय जुड़ने के बाद ज्यादा बड़ा अमाउंट का लोन मिलना पॉसिबल है और लोन की ईएमआई चुकाने में दोनों की बराबर जिम्मेदारी होगी। इससे होगा क्या? किसी एक व्यक्ति पर लोन चुकाने का बोझ नहीं पड़ेगा। दोनों व्यक्ति अपनी आय से अलग-अलग ईएमआई चुका रहे होंगे, तो दोनों को अलग-अलग छूट भी मिल सकता है।

 ज्वाइंट होम लोन क्या होता है? जब कोई दो व्यक्ति मिलकर होम लोन के लिए आवेदन करते हैं तो इस प्रक्रिया को ज्वाइंट होम लोन कहते हैं। इस कंडीशन में बैंक वाले दोनों की आय के आधार पर लोन देते हैं। आप दो कोई भी हो सकते हो, आप माँ-बेटे, पति-पत्नी, बेटा-पिता जैसे आपसी सगे संबंधी। इससे लाभ यह होगा कि किसी एक व्यक्ति के सैलरी के आधार पर 25 लाख का लोन मिल रहा है, तो दोनों की सैलरी के आधार पर अब 50 से 55 लाख तक का लोन मिल सकता है।

ज्वाइंट होम लोन लेने के लिए दोनों व्यक्ति का संपत्ति के दस्तावेज पर नाम होना आवश्यक है। दोनों व्यक्ति की अपनी अलग-अलग इनकम होनी चाहिए। दोनों व्यक्ति में से कोई एक नौकरी या बिजनेस, तो दूसरा बिजनेस या नौकरी, में होना अति आवश्यक है। तो ही आप ज्वाइंट होम लोन के लिए आवेदन कर पाएंगे।

बैंक वाले लोन देने से पहले कुछ पॉइंट को चेक जरूर करते हैं, जैसे दोनों व्यक्ति का अलग-अलग इनकम सोर्स और इनकम कितनी है, दोनों व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री, सिविल स्कोर और लोन चुकाने का रिकॉर्ड, वर्तमान में चल रहा कोई लोन तो नहीं है, इसके साथ-साथ क्रेडिट कार्ड बिल और कोई अन्य लेनदारी तो नहीं चल रहा है। इसके अलावा नौकरी  दोनों व्यक्ति का कितना स्थायी है, ये सब जरूरी पॉइंट को चेक करते ही करते हैं।

आपको लोन लेते समय आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर कार्ड या राशन कार्ड का होना जरूरी है। अगर आप नौकरी पेशा के व्यक्ति हैं , तो पिछले तीन महीने का सैलरी स्लिप, दो वर्ष का फॉर्म – 16 और इसके साथ-साथ छह महीने का बैंक विवरण होना चाहिए।

ज्वाइंट होम लोन यदि आप अपने पति, माँ या किसी महिला के नाम पर लेते हैं तो आपको अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं। महिलाओं को बैंक के लोन में ब्याज दर पर छूट और संपत्ति में महिला को सह-मालकिन बनाने पर स्टांप शुल्क में भी 1 से 3 परसेंट तक का छूट मिल सकता है।

ज्वाइंट होम लोन लेने से। लेने के पहले कुछ बातों को रखें ध्यान। कोई भी क़िस्त चुकाना नहीं चाहिए, नहीं तो आपके  क्रेडिट स्कोर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कभी अनचाही घटना की  स्थिति हो सकती है, ऐसे में परिवार की सुरक्षा के लिए जीवन बीमा या होम लोन बीमा जरूर करवाएं।

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now