खेलउत्तर प्रदेशक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशन एंड करियरबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशरहस्यआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अखिलेश यादव की PDA यात्रा में चुनाव आयोग निशाने पर, बोले- कठपुतली बनकर काम कर रहा है

अखिलेश यादव की PDA यात्रा के दौरान चुनाव आयोग पर निशाना साधा गया। उन्होंने SIR, वोट की चोरी और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए।
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव PDA यात्रा करते हुए शहर पहुंचे। उन्होंने निशाने पर चुनाव आयोग और भाजपा को रखा, राजकीय इंटर कॉलेज के स्वागत  के लिए सजे मंच से उन्होंने कहा कशी शहर में मंदिर तोड़े जा रहे हैं । तो सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जा रहे हैं। ये वही लोग हैं जो भाईचारे की बात खत्म करने की करते हैं, इनसे दूर ही रहें। PDA यात्रा के रास्ते में स्वागत के लिए खड़े बुल्डोजरों को संकेत करते हुए कहा सभी कर्मचारियों को अब डरने की कोई बात नहीं।

अखिलेश यादव ने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का शायद रिकॉर्ड बना रहे हैं। मंदिर के आस-पास बैठने वाले और सड़कों के भिखारी भी कभी मंदिर में चोरी नहीं करते। लेकिन करोड़ों आस्थावान भक्त के चढ़ावा चोरी करने के बाद अब बचने का बहाना बना रहे हैं। पर सीसीटीवी कैमरे से चोरी पकड़ी गई।

अगर 2022 में वोट की चोरी नहीं हुई होती तो समाजवादी पार्टी कब की सरकार बन गई होती। अब जाकर चुनाव आयोग का पोल खुल गया है वह किसी की कठपुतली बनकर काम कर रही है। इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा जितनी कि आज हो रहा है। कहा कि नौकरियां निकल नहीं रही हैं और निकल रही हैं तो पेपर ही लीक हो जा रहा है। सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले उत्तर प्रदेश में हुए हैं। वह PDA, ही हैं । जो पिछड़ी, दलितों और अल्पसंख्यकों के सम्मान और संविधान के साथ है।

अखिलेश ने राहुल गांधी की लोकसभा वाली क्षेत्र से PDA यात्रा किया । राहुल गांधी के जिले में सपा ने जनशक्ति जुटाकर संभावित सीटों को लेकर भी बात किया। सपा ने कांग्रेस को सभा स्तर पर अपनी ताकत का एहसास कराया और गठन को नए जोश के साथ भरने का प्रयास किया और साथ ही मनोज, राकेश और अभय सिंह जैसे नेताओं को अलग होने पर पार्टी की मजबूती का एहसास दिलाया।

वर्ष 2022 में सपा रायबरेली के छह सीटों में से चार पर जीत हासिल किया था जिसमें से मनोज पांडे अब भाजपा में हैं। गौरीगंज के विधायक राकेश , और  गोसाईगंज के अभय और मनोज को वर्ष 2024 के सपा राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया था जिससे सपा ने इन सब को अपनी पार्टी से निकष्कासित कर दिया हैं।

 

suvas singh

Has an interest in Hindi journalism and current affairs. Focuses on presenting news related to national and global events, politics, education, and social issues in simple, clear Hindi.

Join WhatsApp

Join Now